फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कच्चे मकान की छत गिरी, बाल-बाल बचा परिवार

Thu, 02 Oct 2025 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। तहसील के पाढ़म गांव के मजरा मोहम्मदपुर गांव में मंगलवार रात एक कच्चे मकान की छत अचानक गिर गई। जिससे घर का सारा सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि वे लंबे समय से पक्के मकान के लिए अधिकारियों और प्रधान के चक्कर काट रहे थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

पीड़ित निरपाल ने बताया कि देर रात उनकी छत से कुछ मिट्टी गिरी, जिसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिवार के सदस्य आनन-फानन में घर से बाहर भागे। जैसे ही हम बाहर निकले, पूरी छत भरभराकर गिर गई। मलबे के नीचे कीमती घरेलू सामान दबकर पूरी तरह नष्ट हो गया। निरपाल ने बताया कि उन्होंने घटना की सूचना लेखपाल और अन्य अधिकारियों को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें