बाबा नीब करौली धाम मार्ग को 5.5 मीटर चौड़ीकरण पर मंथन करते डीएम रमेश रंजन,सीडीओ शत्रोहन वैश्य व
- फोटो : बाबा नीब करौली धाम मार्ग को 5.5 मीटर चौड़ीकरण पर मंथन करते डीएम रमेश रंजन,सीडीओ शत्रोहन वैश्य व अन्य अधिकारी। स्रोत विभाग
फिरोजाबाद। डीएम रमेश रंजन ने सीडीओ शत्रोहन वैश्य के साथ बाबा नीब करोरी के जन्म स्थान को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। श्रद्धालुजनों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए यातायात को सुगम बनाने को 5.5 मीटर चौड़ीकरण किए जाने को विस्तृत डीपीआर बनाने की हिदायत अफसरों को दी। ताकि यहां आने वाले पर्यटकों के साथ श्रद्धालुजन को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। वर्तमान में मार्ग संकरा होने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
डीएम रमेश रंजन शुक्रवार को बाबा नीब करोरी के जन्म स्थान को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग का निरीक्षण करने पहुंचे थे। सीडीओ शत्रोहन वैश्य के साथ मार्ग का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी ने कहा कि मार्ग काफी संकरा होने के कारण श्रद्धालुजनों के आने के दौरान जाम जैसे हालात बन जाते हैं। उन्होंने मार्ग को 5.5 मीटर चौड़ा बनाए जाने की हिदायत दी। ताकि जन्म स्थान तक पहुंचने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कहा कि वर्तमान में यह मार्ग काफी संकरा है। इसके कारण बाबा के दर्शन हेतु आने वाले भक्तों को जाम और असुविधा का सामना करना पड़ता था। मौके पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि मार्ग के चौड़ीकरण का विस्तृत प्रस्ताव (डीपीआर) तैयार कर धर्मार्थ कार्य विभाग के साथ-साथ लोक निर्माण विभाग को भेजना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि बाबा नीब करौली का जन्म स्थान न केवल आस्था का केंद्र बल्कि पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। डीएम के निरीक्षण के दौरान एसडीएम टूंडला अंकित वर्मा, बीडीओ के साथ अन्य अधिकारी मौजूद थे।