जलेसर रोड पर व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर पीएनजी गैस सप्लाई के दौरान मौजूद गेल अफसर। विभाग स्रोत
- फोटो : जलेसर रोड पर व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर पीएनजी गैस सप्लाई के दौरान मौजूद गेल अफसर। विभाग स्रोत
फिरोजाबाद। घरेलू उपभोक्ताओं के साथ ही अब व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर भी हरित ऊर्जा के रूप में पीएनजी कनेक्शन मिलेंगे। शुक्रवार को जलेसर रोड स्थित एक हलवाई को गेल की ओर से पीएनजी की सप्लाई शुरू की गई।
टीटीजेड में ईंधन के रूप में लकड़ी और काेयला का प्रतिबंधित है। ऐसे में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को स्वच्छ ईंधन की कमी महसूस नहीं होगी। गेल इंडिया नई स्कीम के तहत अब व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को भी पीएनजी कनेक्शन देगा। इसी क्रम में गेल द्वारा शुक्रवार को जलेसर रोड स्थित एक हलवाई की दुकान पर पीएनजी सप्लाई की शुरूआत की। जो कि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर से कम कीमत पर उपलब्ध होगी।गेल सूत्रों के अनुसार नई नीति के तहत डिमांड के आधार पर व्यवसायिक गतिविधि वाले अन्य प्रतिष्ठानों को भी पीएनजी कनेक्शन जारी किए जाएंगे।
कंपनी का ध्येय टीटीजेड क्षेत्र में उपभोक्ताओं को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना है। अन्य साधनों के सापेक्ष पीएनजी ज्यादा सुरक्षित है। इससे कार्बन उत्सर्जन भी कम होता है। डिमांड के आधार पर अन्य प्रतिष्ठानों को भी पीएनजी कनेक्शन जारी किए जाएंगे।
- मन मोहन, प्रबंधक विपणन गेल गैस