फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का शव लेने दूसरे दिन भी नहीं पहुंचे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला का शव लेने दूसरे दिन भी नहीं पहुंचे परिजन
विज्ञापन

फिरोजाबाद। रविवार रात उपचार के दौरान महिला की मौत के बाद पति शव को अस्पताल में छोड़कर भाग गया था। सोमवार को पुलिस मृतक के परिजनों को तलाश करती रही, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों के न मिलने के कारण मंगलवार को भी शिवानी के शव का पुलिस पोस्टमार्टम नहीं करा सकी।
विज्ञापन

रविवार रात युवक एक महिला को सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचा था। युवक ने महिला को भर्ती कराने के साथ ही उसका नाम शिवानी और अपना नाम मनोज निवासी पिपरौली थाना नारखी बताया था। महिला की मौत के बाद वह शव छोड़कर भाग गया। पुलिस सोमवार को गांव पिपरौली पहुंची तो पता चला कि इस नाम की कोई महिला गांव में नहीं रहती। थाना प्रभारी संजीव दुबे का कहना है कि महिला के परिजनों की तलाश की जा रही है। यदि परिजन मिल जाते है तो पोस्टमार्टम कराकर शव उनके सुपुर्द किया जाएगा। अन्यथा पुलिस शव का अंतिम संस्कार करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें