फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दिवाली पर रेल प्रशासन चलाएगा दो अनारक्षित त्योहार विशेष ट्रेनें

Sat, 10 Oct 2026 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
टूंडला। दिवाली पर रेल प्रशासन ने आगामी त्योहारों पर यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए दो विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के संचालन से नियमित ट्रेनों पर पड़ने वाले दबाव से यात्रियों को छुटकारा मिलेगा और टूंडला सहित आसपास के रेलयात्रियों को खासा लाभ होगा।
विज्ञापन

प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि शकूरबस्ती-मानसी अनारक्षित त्योहार विशेष ट्रेन (04406) पांच नवंबर को शाम 07:10 बजे शकूरबस्ती से चलकर नई दिल्ली, गाजियाबाद और अलीगढ़ जंक्शन होते हुए अगले दिन मध्यरात्रि 01:53 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी।
यहां दो मिनट के ठहराव के बाद यह ट्रेन इटावा, कानपुर, लखनऊ, गोंडा, गोरखपुर, छपरा और हाजीपुर होते हुए मानसी जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में मानसी-शकूरबस्ती विशेष ट्रेन (04405) मानसी से सुबह 04:30 बजे चलकर अगले दिन सुबह 04:20 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी और शकूरबस्ती के लिए रवाना होगी। इस ट्रेन में 16 कोच होंगे और यह दोनों ओर से आठ-आठ फेरे लेगी।
विज्ञापन



इसके अलावा, बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक अनारक्षित विशेष ट्रेन (09083/09084) चलाई जाएगी। यह ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से 18 व 25 अक्तूबर को सुबह 04:30 बजे चलकर सूरत, वडोदरा, कोटा और ईदगाह होते हुए अगले दिन सुबह 05:15 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी और 10 मिनट के ठहराव के बाद गोरखपुर के लिए रवाना होगी। वापसी में गोरखपुर से यह ट्रेन 20 व 27 अक्तूबर को रात 10:45 बजे चलकर अगले दिन सुबह 11:20 बजे टूंडला पहुंचेगी। इस 22 कोच वाली ट्रेन का संचालन दोनों ओर से दो-दो फेरे का होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें