फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शताब्दी वर्ष समारोह में बोले प्रांत प्रचारक, संघ का लक्ष्य युवाओं में राष्ट्र प्रेम जगाना

Mon, 13 Apr 2026 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
संघ के बैठक में मौजूद शहर के गणमान्य नागरिक। स्रोत संगठन - फोटो : संघ के बैठक में मौजूद शहर के गणमान्य नागरिक। स्रोत संगठन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पालीवाल हॉल में रविवार को हुए प्रबुद्ध गोष्ठी में ब्रज प्रांत के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र ने संघ की विचारधारा और राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने कहा, संघ और हिंदू समाज एक-दूसरे के पूरक हैं और हिंदू समाज के बिना संघ के अस्तित्व की कल्पना नहीं की जा सकती।
विज्ञापन

संघ का स्वयंसेवक किसी पर उपकार नहीं करता, बल्कि वह अपनी प्रामाणिकता और दायित्व का निर्वहन करता है। संघ का मूल उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र प्रेम और राष्ट्रीय चेतना को जागृत करना है। भारत को आगे ले जाने के लिए अपनी संस्कृति को अपनाना और सभी शक्तियों का एक दिशा में कार्य करना अनिवार्य है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. महेशचंद्र गुप्ता ने की। महानगर संघचालक प्रदीप ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि संचालन डॉ. वीरेंद्र ने किया। गोष्ठी में विभाग प्रचारक अखिलेश, महानगर प्रचारक शेखर, सदर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर, प्रख्यात उद्यमी देवीचरण अग्रवाल, संजय मित्तल, विनोद गुप्ता, पीके जिंदल, विनोद शर्मा और ब्रजेश यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें