शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां शामिल होंगी।
- फोटो : अमर उजाला
महर्षि परशुराम की शोभायात्रा आगामी 10 मई को धूमधाम से निकाली जाएगी। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां शामिल होंगी। समाज के बुजुर्गों व मेधावियों का सम्मान किया जाएगा। यह बात शोभायात्रा के संयोजक जितेंद्र शर्मा ने बैठक में कहीं।
शिवकुमार उपाध्याय ने कहा कि ब्राह्मण समाज जब तक एक मंच के नीचे नहीं आएगा, तब तक समाज का भला नहीं हो सकेगा। अब समय आ गया है कि जब समाज के लोगों को भगवान परशुराम की जयंती पर अपनी एकजुटता का परिचय देना होगा। महर्षि परशुराम ब्राह्मणों की शान हैं। उनकी शोभायात्रा को इस बार भव्य रूप से निकाला जाएगा। नगर को विद्युत झालरों से सजाया जाएगा। शोभायात्रा के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय होंगे। राकेश दीक्षित ने कहा कि शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए समाज के गणमान्न्य लोगों को आगे आना चाहिए। शोभायात्रा के उपरांत कंपनी बाग के मैदान पर स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। बैठक में सुभाष शर्मा, दीपक राजौरिया, शिवेंद्र शर्मा, सुनील दीक्षित, अतुल भारद्वाज, नीतेश गौतम, देवांशु उपाध्याय, अभिषेक त्रिवेदी, सुभाष शर्मा, विजय कुमार शर्मा, दीपक रावत, रामब्रज पाठक, विनोद दीक्षित, निशांत उपाध्याय आदि मौजूद रहे।