फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिन दुल्हन लौटी बारात, लड़की पक्ष में छाई मायूसी

विज्ञापन
विज्ञापन
खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। वरमाला के बाद लड़का पक्ष और लड़की के पक्ष के बीच विवाद होने पर लड़की पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। लड़की पक्ष द्वारा शादी से इंकार किए जाने पर बरात बिन दुल्हन के लौट गई।
विज्ञापन

खैरगढ़ क्षेत्र के गांव नगला नत्थे निवासी युवती का रिश्ता आगरा के खंदौली क्षेत्र के गांव उस्मानपुर मिश्रि का बुजुर्ग निवासी एक युवक के साथ तय हुआ था। शुक्रवार को युवक बरात लेकर नगला नत्थे पहुंचा। दरवाजे की रस्म के बाद वरमाला का कार्यक्रम चल रहा था।
तभी लड़की के मामा और बरातियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे। ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। लड़की पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। ग्रामीणों ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया। दोनों पक्षों के बीच सुबह तक पंचायत चली।
विज्ञापन

लेकिन बात नहीं बन सकी। इस बीच लड़का पक्ष ने लड़की पक्ष पर दूल्हे को बंधक बनाने की जानकारी खैरगढ़ थाना पुलिस को दे दी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। तब तक दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और बरात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।
थानाध्यक्ष खैरगढ़ विनय कुमार भारद्वाज का कहना है कि नगला नत्थे में आगरा के खंदौली से बरात आई थी। लड़का पक्ष ने दूल्हे को बंधक बनाने की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची थी। तब तक दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। बरात बिन दुल्हन के वापस चली गई है। किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें