फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मजदूर महिला के नाम जारी पैनकार्ड के दुरुपयोग की आशंका

Wed, 09 Apr 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कस्बा खैरगढ़ के जूलाखाना निवासी मजदूर परिवार की महिला साबरा के नाम जारी पैनकार्ड का दुरूपयोग किए जाने की आशंका है। आयकर अधिवक्ताओं के अनुसार संभवत: किसी ने साबरा के नाम जारी पैनकार्ड का कारोबारी गतिविधियां में उपयोग किया है।
विज्ञापन

साबरा निवासी जूलाखाना कस्बा खैरगढ़ के नाम आयकर विभाग ने बीते दिनों करीब चार करोड़,88 लाख से ज्यादा का नोटिस जारी किया था। सूत्रों की माने तो होली से पूर्व हुई जांच के दौरान साबरा के नाम जारी पैनकार्ड के जरिए कई करोड़ रुपये की कारोबारी गतिविधियां हुईं। आयकर संबंधी अनिवार्य प्रक्रिया के बगैर संचालित हुई आर्थिक गतिविधियों के चलते महिला को नोटिस जारी किया गया है। वहीं आयकर अधिवक्ता प्रदीप पाराशर एडवोकेट के अनुसार संभवत: महिला के पैनकार्ड का किसी ने दुरुपयोग किया है। इस कारण वह आयकर विभाग के दायरे में है। हालांकि विभाग इस तरह के मामले में पूरी संवेदनशीलता से काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें