फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पुत्र ने दर्ज कराया पिता के खिलाफ मुकदमा

Tue, 08 Apr 2025 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
जसराना (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव नगला हरीसिंह में हुए गोलीकांड के मामले में पुत्र ने अपने पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। घायल युवक का आगरा में उपचार चल रहा है। घटना के बाद से पिता फरार चल रहा है।
विज्ञापन

थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला हरीसिंह निवासी मोहित शाक्य ने अपने पिता सूरज सिंह के खिलाफ जान से मारने की नियति से फायरिंग करने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पिता सूरज सिंह रविवार की रात को मोहित की मां के साथ गाली गलौज कर रहा था। इसी दौरान मोहित का बड़ा भाई पुष्पेंद्र मौके पर आ गया। पुष्पेंद्र ने पिता को समझाने का प्रयास किया तो वह आग बबूला हो गया। सूरज सिंह ने तमंचे से पुष्पेंद्र पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली उसके कंधे पर लगी। घायलावस्था में युवक का आगरा में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता की तलाश शुरु कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया पुत्र की तहरीर पर पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें