फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: भाई के घर आया व्यक्ति नहर में डूबा, पीएसी तलाश में जुटी

Sun, 17 Aug 2025 05:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
आगरा से गोताखोरों की टीम बुलाई, नहर किनारे मिले कपड़े
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। नगला प्रभु में अपने भाई के पास आया एक व्यक्ति नहर में डूब गया। नहर के बाहर व्यक्ति के कपड़े मिले। पुलिस ने नहर में व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आगरा से पीएसी गोताखोरों की टीम को मौके पर बुलाया है।
विज्ञापन


मैनपुरी के उद्देश्यपुरा निवासी विजय कुमार (55) चार दिन पहले अपने भाई के गांव नगला प्रभु में आया था। बीती रात 8 बजे करीब वह खाना खाने के बाद घर से निकल गया था। पूरी रात वह घर नहीं लौटा। परिजन को चिंता सताने लगी। काफी तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं लग सका। सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो नहर किनारे उसके कपड़े पड़े मिले। जिसे देखकर गांव के लोगों ने आशंका जताई कि विजय नहर में गिर गया है। इसके चलते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से व्यक्ति की तलाश शुरू करवा दी। पुलिस ने व्यक्ति की तलाश के लिए आगरा से पीएसी गोताखोरों की टीम को मौके पर बुलाया है। उन्होंने भी तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि व्यक्ति के नहर में कूदने की आशंका है। उसकी तलाश की जा रही है। अभी उसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें