फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली बर्तन लेकर किया प्रदर्शन

Sat, 14 May 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
पेयजल संकट को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया
विज्ञापन
जलेसर रोड स्थित देवकी नगर की जनता भीषण गर्मी के मौसम में दो माह से पेयजल समस्या को लेकर परेशान है। नलकूप आपरेटर की मनमानी से जनता बूंद-बूंद पानी को भटक रही है। शनिवार को क्षेत्रीय लोगों ने हाथों में खाली बर्तन लेकर नगर निगम के खिलाफ हंगामा, नारेबाजी की। 
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में पूरे शहर में पेयजल संकट को लेकर हाहाकार मचा है। कहीं बिजली कटौती के अभाव में पेयजल टंकियां नहीं भरी जा रहीं तो नलकूप का संचालन न होने से जनता पानी को तरस रही है तो कहीं नलकूप आपरेटर पेयजल संकट बढ़ा रहे हैं। जलेसर रोड स्थित देवकी नगर में नलकूप आपरेटर की मनमानी से क्षेत्रीय जनता दो माह से पेयजल संकट से जूझ रही है। क्षेत्रीय जनता का आरोप है कि आपरेटर नलकूप का देवकी नगर में सप्लाई का वाल्व नहीं खोलता। पानी खोलने की कहने पर वह झगड़ा करने पर उतारू हो जाता है। कई बार नगर निगम व जलकल विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी नलकूप आपरेटर को नहीं हटाया जा रहा है। गर्मी में पेयजल संकट से जूझ रही जनता ने शनिवार को हाथों में खाली बर्तन लेकर सड़क पर हंगामा, नारेबाजी की। क्षेत्रीय लोगों ने चेतावनी दी है कि जल्द दूसरे आपरेटर को तैनात कर पेयजल व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो आंदोलन को बाध्य होंगे। बबलू यादव, सुनील, गोपाल, रिंकू गुप्ता, गौरव गुप्ता, विमल ठाकुर, भूरी सिंह, फूलन सिंह, रामसखी, सुमन, रेखा, एससी यादव आदि मौजूद थे।

बोधाश्रम रोड पर भी गहराया पेयजल संकट 
नगर निगम की लापरवाही से बोधाश्रम रोड पर भी पेयजल संकट गहराया गया है। जलकल विभाग द्वारा बोधाश्रम पर स्थापित नलकूप से पाइप जुड़वा कर आगे पेयजल आपूर्ति शुरू करा दी गई, जिससे बोधाश्रम रोड के शुरूआत के घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। इधर बोधाश्रम रोड पर स्थापित शिवहरे नलकूप पिछले एक सप्ताह से खराब पड़ा है। क्षेत्रीय जनता द्वारा कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद नलकूप ठीक नहीं हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें