फीरोजाबाद। गणित विज्ञान भर्ती प्रक्रिया में पूर्व में निर्धारित की गई तिथि पर नियुक्ति पत्र ना मिलने की वजह से अभ्यर्थियों ने मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। बीएसए दफ्तर पहुंचे अभ्यर्थी को संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो डीएम कार्यालय पहुंच गए। विरोध प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को आचार संहिता का भय दिखाकर वापस लौटने पर मजबूर कर दिया। बीएसए ने गुरुवार को नियुक्ति पत्र देने का आश्वासन दिया है।
शिक्षक भर्ती में विगत दिनों अंतिम सूची पर काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली गईं। महिलाओं एवं विकलांग अभ्यर्थियों ने मनचाहे स्कूल के लिए विकल्प भरवाए। उन्हें नियुक्ति पत्र देने के लिए बुधवार को बुलाया गया। लेकिन आचार संहिता लगने की वजह से नियुक्ति पत्र देने की कार्रवाही रोक दी गई। आचार संहिता के दौरान नियुक्ति पत्र देने के लिए शासन से अनुमति मांगी है। बुधवार को अभ्यर्थी बीएसए दफ्तर पर पहुंच गए। वहां से अभ्यर्थी संतुष्ट नहीं हुए तो डीएम दफ्तर पहुंच गए। लेकिन डीएम नहीं होने पर अभ्यर्थी ने मुख्यालय के बाहर बैठ गए और विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया। थोड़ी देर बाद एडीएम कर्मेंद्र सिंह अभ्यर्थियों की समस्या सुनने पहुंचे। उन्होंने आचार संहिता के दौरान प्रदर्शन करना गैरकानूनी बताया। बीएसए बालमुकुंद प्रसाद ने कहा कि नियुक्ति पत्र देने के लिए आयोग से अनुमति मांगी है। उन्होंने हंगामा करने पर अभ्यर्थियों पर फटकार लगाई। बाद में गुरुवार को नियुक्ति पत्र देने का भरोसा जताया है। अभ्यर्थियों का कहना है था कि एटा, लखनऊ सहित अन्य जनपदों में नियुक्ति पत्र बट गए हैं। वहां क्यों आचार संहिता नहीं देखी जा रही है। विरोध प्रदर्शन में गौरव पुंडीर, नवीन यादव, विक्रम, पंकज, रमाकंात, नुपूर यादव, हेमंत कुमार, पारुल, दीपक आदि लोग उपस्थित रहे।