बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद का नामांकन करते हरवीर सिंह।
- फोटो : बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद का नामांकन करते हरवीर सिंह।
फिरोजाबाद। बार एसोसिएशन फिरोजाबाद के चुनाव के लेकर गतिरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को चुनाव अधिकारी त्रिभुवननाथ यादव ने नामांकन ले जाने के साथ उनको जमा किए जाने की प्रक्रिया को प्रारंभ कर दिया। वहीं दूसरी कमेटी की ओर से नामांकन शुल्क के साथ अन्य जमा धनराशि की सूची जारी की गई।
बार एसोसिएशन फिरोजाबाद के मुख्य चुनाव अधिकारी त्रिभुवननाथ यादव ने कहा कि बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए संजय सिंह यादव, डा. देवीराम यादव, हरवीर सिंह यादव, दिनेशचंद्र यादव, मंगल सिंह राठौर एडवोकेट, संजय त्रिपाठी एवं महासचिव पद के लिए विमल बाबू, कृष्ण कुमार चौहान, जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए तीन, कोषाध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन खरीदे गए। हरवीर सिंह ने नामांकन तत्काल जमा भी किया। दूसरे चुनाव अधिकारी एवं डीजीसी क्राइम राजीव कुमार प्रियदर्शी ने बार का चुनाव कराने के लिए 38 सदस्यीय सह चुनाव अधिकारी की टीम घोषित करने के साथ ही विभिन्न पदों के लिए लगने वाले शुल्क की घोषणा की है। नामांकन प्रक्रिया 11 अगस्त से प्रारंभ होने की बात कही। अधिवक्ता परिषद ब्रज के जिला महामंत्री दलवीर सिंह तोमर ने बार काउंसिल के अध्यक्ष को पत्र भेजकर कहा है कि बार एसोसिएशन फिरोजाबाद का चुनाव दो-दो कमेटी करा रहीं हैं। उन्होंने मतदाता सूची फाइनल होने तक चुनाव प्रक्रिया स्थगित करने को कहा।