फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फिरोजाबाद में रिश्तों का कत्ल...रक्षाबंधन से पहले भाई की गोली मारकर हत्या, इसलिए मोनू खून से रंगे हाथ

Thu, 07 Aug 2025 12:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में रक्षाबंधन से पहले भाई ने  अपने सगे छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो और जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना नारखी के गांव गढ़ी पुरानी में  मानसिंह उर्फ मोनू ने अपने सागे छोटे भाई सोनू के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने  घायल सोनू को उपचार के लिए भेजा, जहां उपचार के दौरान सोनू की मौत हो गई।
विज्ञापन


 सोनू की बड़े भाई वरुण देव ने बताया कि घर बंटवारे को लेकर मान सिंह और सोनू के बीच झगड़ा हो गया था। दोनों शराब के नशे में थे। दोनों पेशे से ट्रक ड्राइवर हैं। मान सिंह ने अपने छोटे भाई सोनू के सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर लोगों में दहशत फैल गई। 

बताया गया है मान सिंह के दोनों हाथों में तमंचा था। मान सिंह के भाई पुष्पेंद्र ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल सोनू को जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा। उपचार के दौरान ही सोनू की मौत हो गई। सोनू की चार साल पहले शादी हुई थी। सोनू पर एक दो वर्ष की बेटी है।
विज्ञापन


 थाना नारखी पुलिस ने  मान सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मान सिंह मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। अभी तक मान सिंह को पुलिस पकड़ नहीं सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें