फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: वृद्धा संग दुष्कर्म की सूचना से पुलिस महकमे में सनसनी

Fri, 29 Aug 2025 02:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। टिन शेड में अकेले रह रही 80 वर्षीय वृद्धा के साथ दुष्कर्म की सूचना से पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई। पुलिस ने वृद्धा को मेडिकल के लिए फिरोजाबाद भेज दिया। पुलिस वारदात के खुलासे के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है। पुलिस प्रथम दृष्टया संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है।
विज्ञापन


स्टेशन रोड किनारे वृद्धा अकेली टिन शेड में रहती है। बुधवार रात वह सो रही थी। बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे करीब वह टिन शेड से बाहर निकली और उसने सुबह घूमने आने वालों को अपने साथ हुई दुष्कर्म की घटना की जानकारी दी। लोगों ने तत्काल ही पुलिस को अवगत कराया। सुबह सवा पांच बजे करीब पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। सूचना के बाद एसपी ग्रामीण भी मौके पर आ गए। उन्होंने भी मामले की जांच की। पुलिस ने वृद्धा को तत्काल ही मेडिकल के लिए फिरोजाबाद भेज दिया। इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है।






कुछ माह पूर्व भी वृद्धा के साथ हुई थी वारदात

कुछ माह पूर्व भी वृद्धा के साथ इसी तरह की वारदात हुई थी। इसका खुलासा करते हुए तत्कालीन इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने आरोपी को जेल भेज दिया था। घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए थे। पुलिस के अनुसार वृद्धा उसी आरोपी पर दोबारा वारदात को अंजाम देने का आरोप लगा रही है।
विज्ञापन








हमने रात एक बजे से सुबह पांच बजे तक फुटेज खंगाले हैं। इसमें कोई भी आता जाता नहीं दिख रहा है। वहीं वृद्धा जेल में बंद आरोपी पर पुनः वारदात को अंजाम देने का आरोप लगा रही है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। - प्रवीण कुमार तिवारी, सीओ, शिकोहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें