फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: उद्यान विभाग का गायब लिपिक लौटा, चार्ज लेने से रोका गया

Wed, 30 Jul 2025 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
परिवार के साथ लिपिक 
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उद्यान विभाग से सुसाइड नोट छोड़कर गायब हुए कनिष्ठ सहायक अनिल कुमार बुधवार को विकास भवन स्थित कार्यालय पहुंचे। हालांकि, उन्हें न तो योगदान आख्या पर हस्ताक्षर करने दिए गए और न ही हाजिरी लगाने दी गई।
विज्ञापन

अनिल कुमार काफी देर तक कार्यालय में बैठे रहे, जहां पटल बदलने और चार्ज हस्तांतरण की कार्रवाई चल रही थी। अलीगढ़ के उप निदेशक उद्यान बलजीत सिंह भी कार्यालय पहुंचे और अनिल को समझाया। अनिल ने बताया कि उसने सुसाइड नोट छोड़ने के बाद आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन एक ट्रक चालक उसे आगरा ले गया, जिसके बाद वह हरिद्वार और ऋषिकेश चला गया था। उसका आरोप है कि विभाग में उसके खिलाफ ऐसी साजिश रची जा रही थी जिससे वह परेशान हो गया था। उसने सीडीओ को पत्र लिखकर मामले की सही जांच की मांग की है।

जांच कमेटी गठित, डीएचओ का बयान

अनिल ने बताया कि वह दोपहर 12:30 बजे कार्यालय गया था और कुछ फाइलों का काम किया जो चार्ज हस्तांतरण से संबंधित थीं। लेकिन उसे योगदान देने और हाजिरी लगाने से रोक दिया गया। जिला उद्यान अधिकारी अनीता सिंह ने कहा कि अनिल कुमार ने अभी चार्ज ग्रहण नहीं किया है क्योंकि वह मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई है। जांच पूरी होने के बाद शासन के निर्देशों के अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें