फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: महापौर ने रखी 1.89 करोड़ के विकास कार्यों की आधारशिला

Tue, 11 Jul 2023 01:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। महापौर कामिनी राठौर ने सोमवार को तीन अलग-अलग वार्डों में नाली, सड़क और सड़क पटरी पक्की कराने आदि विकास कार्यों की आधार शिला रखी। उक्त विकास कार्यों पर लगभग एक करोड़, 89 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। विकास कार्यों के भूमि पूजन के दौरान विधायक सदर व क्षेत्रीय पार्षद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


वार्ड संख्या 19 में हॉटमिक्स प्लांट द्वारा सड़क निर्माण, सड़क सहारे पटरी पर इंटरलॉकिंग और पौधरोपण जैसे कार्य पूरा कराने का रास्ता साफ हो गया है। इन सभी कार्यौं पर लगभग 8334012 लाख रूपये खर्च होंगे। इसके अलावा वार्ड संख्या एक और 62 सैलई क्षेत्रांर्गत सांती पुलिया से प्रताप नगर और अंबेनगर में सड़क सुधार के साथ ही सड़क पटरी को रंगीन इंटरलॉकिंग ईट के जरिए पक्का कराया जाएगा। वहीं पर्यावरण की दृष्टि स समूचे सड़क मार्ग की पटरी पर पौधरोपण एवं ट्रीगार्ड लगाए जाएंगे। इन दोनों वार्डों में कई अन्य आंतरिक गलियों को भी पक्का कराया जाएगा। इस कार्य पर पर करीब 9590912 रुपये की धनराशि खर्च होगी। महापौर कामिनी राठौर ने सोमवार को विधायक सदर मनीष असीजा की मौजूदगी में उक्त सभी विकास कार्यों की आधार शिला रखी। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षदगण के अलावा अन्य क्षेत्रीय गणमान्य व भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें