फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दीपक ने पत्नी को भी दी थी जान से मारने की धमकी

Tue, 11 Jul 2023 01:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गांव के ही कुछ गलत लोगों की संगत में पड़ जाने के बाद दीपक पूरी तरह से बेलगाम हो गया था। उसने रविवार की सुबह अपनी पत्नी रजनी को भी जान से मारने की धमकी दी थी। धमकी मिलने पर डरी सहमी रजनी ने इसकी सूचना अपने मायका पक्ष को दी। जानकारी मिलने पर मायका पक्ष के लोग मडुआ आकर उसे अपने साथ ले गए। वहीं ससुर की हत्या की सूचना मिलने के बाद डरी सहमी रजनी घर नहीं जाकर पहले थाने पहुंची। बाद में पुलिस के साथ ही अपने घर पहुंची।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि गलत संगत में पड़ जाने के बाद दीपक कई साल से पूरी तरह से बेलगाम हो गया था। शराब का शौकीन दीपक आए दिन अपनी पत्नी रजनी के साथ पिटाई करता था। विरोध करने पर अपने पिता दीनदयाल के साथ भी अभद्रता करने में नहीं चूकता था। बताया गया है कि दीपक कई दिन से अपने ऊपर दो लाख रुपये कर्ज होने की बात कह कर अपने पिता पर पैसे देने का दबाव बना रहा था। घटना वाले दिन भी दिन में करीब 11 बजे पिता-पुत्र में जमकर विवाद हुआ। पत्नी रजनी ने विरोध किया तो दीपक ने उसे भी जान से मारने की धमकी दे डाली। पति की आंखों में खून देख रजनी ने इसकी सूचना अपने मायका पक्ष को दी। मायका पक्ष के लोग तुरंत मडुआ पहुंचे और रजनी को अपने साथ लेकर गए।
वहीं देर रात ससुर की हत्या होने की बात सुन रजनी सन्न रह गई। डरी सहमी रजनी अपने घर जाने की जगह पहले सीधे थाना बसई मुहम्मदपुर पहुंची। वहां से पुलिस टीम को साथ लेकर वह घर पहुंची। रजनी ने ही पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। रजनी ने दीपक और उसके साथियों कान्हा और राधेश्याम सहित एक अन्य की कारतूत पुलिस को बताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें