फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 101 लीटर की कांवड़ लेकर निकल तनैरा नूरपुर के कांवड़िये

Sun, 27 Jul 2025 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला से गुजरते ़101 लीटर की कांवड़ यात्रा लेकर तनौरा नूरपुर के कांवड़िया संवाद
विज्ञापन
टूंडला। सावन के तीसरे सोमवार के लिए रविवार को कांवड़ियों की लाइनें लगी रहीं। सोरों गंगाघाट से कांवड़ लेकर चले कांवड़ियों से शहर की सड़के हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजयामान हो गईं। इस बीच कांवड़ यात्रा के विविध रूप देखने को मिले।
विज्ञापन

भगवान शिव की आराधना के लिए शिव भक्तों में गजब का जोश है। भीषण गर्मी, बरसात व धूप के बीच वे भारी भरकम कांवड़ लेकर गुजर रहे हैं। कांवड़ यात्राओं के भी ऐसे-ऐसे रूप कि देखते ही बनतीं हैं। इन कांवड़ यात्राओं में एक कांवड़ आगरा के तनौरा नूरपुर कबीस रोड गोला की थी।15 लोगों का जत्था 101 लीटर गंगाजल लेकर जा रहा था।
कांवड़यात्रा के मुखिया राममोहन ने बताया कि यह जत्था शुक्रवार दोपहर एक बजे सोरों गंगाघाट 101 लीटर गंगाजल लेकर चला था। उन्होंने बताया कि कांवड़ को सोमवार सुबह अपने गांव में बने शिव मंदिर में चढ़ाएगें। कांवड़ यात्रा में कालीचरण, सत्यप्रकाश, भगवान दास, मुकेश, लेखराज,सोनू, गजेंद्र, देवेंद्र आदि निषाद समाज के युवा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें