फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने सुनीं जनता की समस्याएं

Sun, 27 Jul 2025 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
कैंप कार्यालय पर जनता की समस्याओं को सुनते पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह। स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने रविवार को सिरसागंज स्थित अपने कैंप कार्यालय पर जनता की समस्याओं को सुनने के साथ उनका निस्तारण कराने के निर्देश दिए। अधिकांश शिकायतें राजस्व के साथ-साथ आवास दिलाने एवं पेंशन संबंधी थी। संबंधित विभाग के अफसरों को उक्त शिकायतों का निस्तारण करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

रविवार को पर्यटन मंत्री के कैंप कार्यालय पर सुनवाई किए जाने की जानकारी होने पर फरियादी पहुंचना प्रारंभ हो गए। इस दौरान दूर दराज ग्रामीण अंचल से आए लोगों की समस्या को सुनने के साथ उसका निस्तारण करने के निर्देश टेलीफोन करके तत्काल दिए। साफ कहा कि गुणवत्तापूर्ण निस्तारण होना चाहिए। ताकि बार-बार लोगों को शिकायत लेकर नहीं दौड़ना पड़े। उन्होंने बताया कि इस दौरान ज्यादातर शिकायतें मुख्य रूप से कानून व्यवस्था,भूमि अधिग्रहण, आवास, पेंशन आदि की थी। कुछ शिकायतों का तत्काल मौके पर निस्तारण किया गया। कुछ को एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करने की हिदायत दी। साफ कहा कि इसमें लापरवाही बरतना ठीक नहीं होगा। इस दौरान भाजपा के नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें