फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: भव्य घटयात्रा के साथ जैन मुनि संघ का नगर में प्रवेश

Sat, 27 Dec 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
कटरा जैन मंदिर में आयेाजित जंबूदीप विधान में मौजूद श्रद्धालु एवं मुनि। स्रोत: मंदिर कमेटी - फोटो : कटरा जैन मंदिर में आयेाजित जंबूदीप विधान में मौजूद श्रद्धालु एवं मुनि। स्रोत: मंदिर कमेटी
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जैन नगर कटरा स्थित दिगंबर जैन मंदिर में जम्बूदीप विधान का शुभारंभ श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। इस अवसर पर छदामीलाल जैन मंदिर से भव्य घटयात्रा निकाली गई। जैन समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर जैन मुनि शिवानंद व प्रशमानंद महाराज का मंगल प्रवेश हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में धर्ममय वातावरण बन गया।
विज्ञापन

घटयात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जैन नगर कटरा स्थित दिगंबर जैन मंदिर पहुंची। मंदिर परिसर में विधिविधान से ध्वजारोहण किया गया और दीप प्रज्ज्वलन के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। इसके बाद मुनि महाराज के पाद प्रक्षालन की विधि संपन्न कराई गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से सहभागिता की। इस दौरान प्रवीन जैन, अरविंद जैन, हिमांशु जैन, अंकित जैन, विनय जैन, अनमोल जैन, अमित जैन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें