फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सिरफिरे पति ने पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ फेंककर जान से मारने का किया प्रयास

Wed, 21 Jan 2026 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के नगला करन सिंह में एक पति ने अपनी पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ फेंककर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। गनीमत रही कि महिला बाल-बाल बच गई। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


नगला करन सिंह निवासी महिला की शादी जनपद इटावा के लालपुर निवासी युवक के साथ हुई थी। महिला इटावा के ही एक प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका के पद पर तैनात थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उसके साथ मारपीट करता था, जिससे तंग आकर काफी समय से अपने मायके में रह रही है। वर्तमान में दोनों के बीच न्यायालय में तलाक का मुकदमा विचाराधीन है।

मंगलवार की रात उसका पति दो अन्य साथियों के साथ आया और ज्वलनशील पदार्थ जलाकर फेंक दिया। मुस्तैदी दिखाते हुए खुद को बचाया। आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने इस संबंध में स्थानीय पुलिस को तहरीर दी है और अपनी जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें