नहर से युवक के शव को निकालने का प्रयास करती पुलिस। स्रोत संवाद
- फोटो : नहर से युवक के शव को निकालने का प्रयास करती पुलिस। स्रोत संवाद
शिकोहाबाद। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने वाले 32 वर्षीय युवक रवि कुमार का शव मंगलवार सुबह नगला छेंकुर के पास नहर से बरामद हुआ। मोहल्ला स्वामी नगर निवासी रवि सोमवार को ही दिल्ली से घर लौटा था, लेकिन रात में परिजनों से किसी बात पर नाराज होकर घर से कहीं चला गया था। उसका फोन बंद होने पर परिजन ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है। मृतक के भाई गोविंद के अनुसार, रवि सोमवार को मां के फिरोजाबाद जाने के बाद से ही लापता था। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। यह आत्महत्या है या पैर फिसलने से हुआ हादसा, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।