फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के साथ हुआ अन्याय

Wed, 26 Aug 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज। सिरसागंज पहुंचे भरतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रदेश महामंत्री ने पार्टी की गतिविधियों का जायजा लिया और नगला गुलाल के मामले पर भी कार्यकर्ताओं से जानकारी ली।
विज्ञापन

सिरसागंज पहुंचे बीजेपी के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का डा. शोभित सिंह, अविनाश सिंह भोले, महेंद्र सिंह, लारा यादव, फूल सिंह बघेल, रिंकू राना, विकास शर्मा, केशव गुप्ता आदि ने प्रतीक सिंह भेंट कर स्वागत किया। वहीं स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं से स्थानीय समस्याओं के बारे में कार्यकर्ताओं ने पूछा तो महासंपर्क अभियान के बारे में भी जानकारी ली। स्वतंत्र देव सिंह ने नगला गुलाल में किसानों पर हुए लाठी चार्ज को गलत ठहराते हुए कहा कि किसानों के साथ जो भी हुआ वह सरासर अन्याय था। सरकार ने एक ही क्षेत्र में दोहरी नीति कैसे लागू कर दी इस पर सरकार को जवाब देना ही होगा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को वह  पार्टी की बैठक में रखेंगे। बैठक में मोनू कुशवाह, रजत गुप्ता, सौरभ राजपूत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें