भारतीय सवर्ण संगठन ने पटाखे चलाकर मनाई खुशी। संवाद
फिरोजाबाद। भारतीय सवर्ण महासभा के कैंप कार्यालय मोहल्ला दखल पर भारत की सेना द्वारा पाकिस्तान स्थित आतंकियों
के कैंप पर हमला किए जाने की खुशी में बुधवार को पटाखे चलाकर खुशी मनाई गई। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना आतंक को कुचलने का काम करेगी। भारतीय सवर्ण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय के नेतृत्व में लोगों ने पटाखे चलाकर खुशी मनाई।
प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय ने कहा कि श्रीनगर में निर्दोष हिंदुओं का आतंकवादी द्वारा हमलाकर उनकी हत्या करने पर आक्रोश था। आज उसका बदला भारत सरकार ने पाकिस्तान पर आतंकी ठिकानों पर हमला करके दिखा दिया है फिर भी पाकिस्तान नहीं सुधरा तो भारतीय सेना उसका नक्शा बदलने का काम करेगी। ठाकुर मोहन सिंह चौहान ने कहा पाकिस्तान भारत के सामने बच्चा है भारतीय सेना ने यदि अपना पराक्रम दिखाया तो यह इस दुनिया के नक्शे से गायब हो जाएगा। आतिशबाजी चलाने के दौान विष्णु कांत पचौरी, संजय शर्मा, दीपक शर्मा,,आलोक गुप्ता,मनोज कुलश्रेष्ठ शामिल थे।