फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के घर फायरिंग, वृद्ध गोली लगने से घायल

Sun, 10 Jan 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार सुबह कुछ लोगों ने प्रधान के घर धावा बोल दिया। वहां बैठे वृद्ध को गोली मार दी। घायल को जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर निवासी प्रकाश चंद्र रविवार सुबह प्रधानपति धर्मेंद्र के घर बैठे थे। तभी कुछ लोगों ने प्रधान के घर धावा बोलते हुए फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही गांव में अफरातफरी मच गई। एक गोली प्रकाश चंद्र के पैर में लगी और वह खून से लथपथ होकर गिर पड़े। वृद्ध के घायल होते ही आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पर सिरसागंज थाने का फोर्स पहुंच गया। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया वहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया। कोतवाल सिरसागंज का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। वृद्ध को गोली मारने का मामला शुरूआती जांच में संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें