- तीन चरणों की प्रक्रिया हो चुकी है पूरी, चौथे चरण में 24 अगस्त तक होंगे प्रवेश
- जिले की 36 आईटीआई में सात हजार से अधिक सीटों पर होने हैं प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में तीसरे चरण के बाद अब चौथे चरण की प्रक्रिया के तहत मंगलवार से शुरू हो गई। यह प्रवेश प्रक्रिया 24 अगस्त तक चलेगी। जिले की दो राजकीय, एक पीपीई मॉडल सहित 36 आईटीआई में छह हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश होने हैं।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शिकोहाबाद की नोडल प्रधानाचार्य नेहा वाजपेयी ने बताया कि सरकारी और निजी आईटीआई में प्रवेश हो रहे हैं। यह निशुल्क है। चयनित अभ्यर्थी अपना नाम वेबसाइट http:www.scvtup.in या http:www.upvesd.gov.in/dte पर देख सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन में दिए गए मोबाइल नंबरों पर भी अभ्यर्थियों को एसएमएस द्वारा भी सूचना भेजी जा रही है। चयनित छात्र बुलावा पत्र की प्रति, मूल प्रमाण पत्रों, अंकपत्रों की प्रति, उनकी एक-एक प्रमाणित प्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ चयनित संस्थान के प्रधानाचार्य से संपर्क कर लें। उन्होंने बताया कि अभी तक प्रवेश के लिए संपन्न हुए तीन चरणों में जिले की सभी आईटीआई में 80 फीसदी से अधिक सीटों पर प्रवेश पूरे हो चुके हैं।
संभावना है कि चौथे चरण की प्रवेश प्रक्रिया से सभी सीटों पर प्रवेश हो जाएंगे। उन्होंने प्रवेश पाने वाले इच्छुक छात्र-छात्राओं से 24 अगस्त तक अपना प्रवेश हरहाल में कराने का आह्वान किया है।