फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 19 Aug 2025 05:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। थाना मक्खनपुर इलाके में एक विवाहिता ने घर में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव अरमराजट निवासी मोना (23) ने पति की गैर मौजूदगी में घर में दुपट्टे से फंदा कसकर जान दे दी। मोना की मौसेरी बहन आठ वर्षीय डोली की नींद खुली तो बहन को फंदे से लटकते देख चीख पड़ी सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने फंदा काटकर शव को नीचे उतारा। सूचना पाकर पति भी आ गया। पति आलेश यादव राजा का ताल स्थित ग्लास फैक्टरी में नौकरी करता है। उसकी शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी। मोना का मायका आगरा के खाड़े, बरहन में है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मोना के मायके आगरा में गांव खाड़े, बरहन में सूचना दी गई। उसके पिता हैदराबाद में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उन्होंने कोई आरोप नहीं लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें