फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सरकारी ट्रॉमा सेंटर में वृद्ध की मौत पर परिजन ने काटा हंगामा

Tue, 05 Aug 2025 07:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सरकारी ट्रामा सेंटर में पिता की मौत के बाद हंगामा काटता पुत्र व परिजन। संवाद
विज्ञापन
स्टाफ पर लापरवाही का आरोप, मरीज पर नहीं दिया किसी ने ध्यान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना उत्तर इलाके के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में परिजन वृद्ध को लेकर सोमवार रात पहुंचे थे। वृद्ध की हालत काफी गंभीर थी। चिकित्सक के परीक्षण करने से पहले ही वृद्ध की मौत हो गई। इसके बाद परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। परिजन का आरोप था कि स्टाफ और चिकित्सक की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया गया। रामगढ़ और उत्तर पुलिस ने समझाकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन

थाना दक्षिण के जगजीवन नगर निवासी बनवारी (84) पिछले काफी समय से बीमार थे। सोमवार को उनकी हालत और बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में वृद्ध को लेकर सरकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंच गए। जहां किसी ने कोई सुनवाई नहीं की। काफी देर तक परिजन वृद्ध को उपचार देने की कहते रहे लेकिन स्टाफ और चिकित्सक किसी ने सुनवाई नहीं की। इसी बीच स्ट्रेचर पर लेटे वृद्ध को खून की उल्टी हुई और मौत हो गई। वृद्ध की मौत होने के बाद परिजन में आक्रोश पनप गया। परिजन ने गाली-गलौज करते हुए हंगामा काटना शुरू कर दिया। मौके से स्टाफ के लोग फरार हो गए। काफी देर तक चले हंगामे की जानकारी पर उत्तर पुलिस के अलावा रामगढ़ पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने समझाकर परिजन को शांत कर दिया। मृतक के पुत्र चंद्रभान ने बताया कि सरकारी ट्रॉमा सेंटर का स्टाफ बिना किसी परीक्षण के ही पिता को आगरा रेफर कर रहा था। अगर समय से उपचार मिल जाता तो शायद मौत न होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें