फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक ने खोया संतुलन, हाईवे पर पलटी मैक्स

Sat, 16 May 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 आगरा से सवारियां लेकर आ रही मैक्स जीप राजा का ताल के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में आठ से अधिक लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं नगला इमलिया के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

आगरा से सवारियां लेकर शनिवार सुबह करीब पांच बजे आ रही मैक्स जीप चालक ने राजा का ताल के समीप जीप से संतुलन खो दिया। जीप मार्ग किनारे हाईवे पर पलट गई। हादसा होते ही सवारियों में चीखपुकार मच गई। चीखपुकार पर एकत्रित हुए आसपास के लोगों ने जीप के अंदर फंसे घायलों को बाहर निकाला। इस दौरान ब्रजेश पुत्र रामरतन, कल्लू पुत्र सुभाष, पुष्पराज पुत्र गनेश, हाकिम सिंह पुत्र भूप सिंह निवासी जरौली टूंडला और पंजाबी सिंह पुत्र गनेशीलाल निवासी नगला रूपी अवागढ़ एटा, इंद्रेश निवासी नगला भाऊ समेत अन्य लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल छह लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पचोखरा थाना क्षेत्र के नगला इमलिया के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से नितिन पुत्र प्रमोद कुमार निवासी राजा का ताल और वीरेंद्र पुत्र महाराज सिंह निवासी नगला करन सिंह, थाना उत्तर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें