फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजयात्रियों को किया सूटकेस का वितरण

Tue, 30 Jun 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय हज कमेटी की ओर से हजयात्रियों को सूटकेस का वितरण हज प्रशिक्षण केंद्र पर किया गया। शुभारंभ नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह ने किया।  उन्होंने कहा कि सूटकेस मिलने से हजयात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

मदीना कालोनी स्थित अबू हुरैराह हाईस्कूल हज प्रशिक्षण केंद्र पर हजयात्रा पर जाने वाले हजयात्रियों के आने का क्रम सुबह दस बजे से प्रारंभ हो गया था। उनके पास पोस्ट से भेजे गए टोकन भी थे। नगर मजिस्ट्रेट ने हजयात्रियों से टोकन लेने के साथ ही प्रत्येक को दो-दो सूटकेस का वितरण किया। उन्होंने कहा जयात्रा करके देश में अमन-चैन एवं भाईचारा को कायम रखने की दुआ करें। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी महेंद्रनाथ प्रताप ने भी संबोधित किया। केंद्रीय हज कमेटी के प्रदेश कोआर्डिनेटर आलम मुस्तफा याकूबी ने कहा केंद्रीय हज कमेटी की ओर से चेकिंग बैगेज का सिस्टम 2012 से लागू किया था। केंद्रीय हज कमेटी के 2015 के प्लान में स्टेंडर्ड बैगेज को अनिवार्य कर दिया है। वीआईपी कंपनी के दो स्टेंडर्ड बैग दिए जा रहे हैं। हज कमेटी 5100 रुपये हजयात्रियों की जमाराशि से ही लेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व प्रदेश हज कमेटी के चेयरमैन आजम खां ने दो सूटकेस को निशुल्क प्रदान करने की मांग केंद्रीय हज कमेटी से की थी। कमेटी ने प्रस्ताव को नकार दिया। इसी के कारण हजयात्रियों को दिक्कत हुई। अकरम मुस्तफा ने सभी 122 हजयात्रियों को बधाई दी। मोहम्मद खालिद, अरशद, मुहम्मद राशिद, इमरान राही, नकीब अनवर, जावेद, साकिव, आरिफ आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें