फिरोजाबाद। भदोई में स्कूल के ऊपर बिजली का तार गिरने की घटना के बाद भी जिले का विद्युत निगम सतर्क नहीं हुआ है। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय दबरई और कंपोजिट स्कूल सिविल लाइन जैसे कई सरकारी स्कूलों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनें मासूम बच्चों के लिए बडा खतरा बनी हुई हैं।
विज्ञापन
शासन से बजट जारी हुए एक साल बीत जाने के बाद भी अब तक तार नहीं हटाए गए हैं। बता दें कि जिले में ऐसे 80 स्कूलों का सर्वे हुआ था, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने समीक्षा बैठक में कडी नाराजगी जताई थी। मामले में एसई विद्युत निगम चंद्रजीत ने बताया कि अधिकांश स्कूलों में काम पूरा हो चुका है और शेष बचे विद्यालयों में तकनीकी सर्वे के बाद जल्द ही लाइनों को शिफ्ट कर दिया जाएगा। संवाद