फेयरवेल पार्टी में मस्ती करतीं छात्राएं।
दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में फ्रेशर पार्टी का आयोजन धूमधाम से किया गया। वहीं, महाविद्यालय छोड़ने वाली छात्राओं को विदाई भी दी गई। समारोह में छात्राओं ने जमकर धमाल मचाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा. उन्मीत अरोरा ने दीप प्रज्वलन कर किया। सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान की प्रस्तुति के बाद छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कविता, नृत्य, गायन एवं चुटकुले सुनाकर सभी का मनमोह लिया। इसके अलावा मिस दाऊदयाल एवं मिस फेयरवेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कुल 25 छात्राएं इस दौड़ में शामिल हुई।
प्रतियोगिता में मिस दाऊदयाल का खिताब छात्रा सेजल शुक्ता को मिला। वहीं, मिस फेयरवेल का ताज शाफिया हाशमी के सिर सजा। निर्णायक मंडल की भूमिका डा. निशा अग्रवाल, डा. रेनू सिंह, डा. विनीता गुप्ता, डा. विनीता यादव, प्रीती अग्रवाल, डा. स्नेहलता ने निभाई। मंच संचालन राफिया हाशमी एवं साक्षी मिश्रा ने किया। इस अवसर पर डा. प्रेमलता, डा. रंजना राजपूत, डा. रजनी बंसल, डा. ममता, डा. ज्योति अग्रवाल, डा. मुदिता अग्रवाल, नीतू, सरिता, इंद्रपाल, सत्यप्रकाश आदि लोग उपस्थित रहे।