फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर कर्मचारियों ने की एक दिवसीय हड़ताल

Thu, 16 Mar 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
नारेबाजी करते आयकर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी।
विज्ञापन
 न्यूनतम वेतनमान में वृद्धि, किराया भत्ता, न्यूनतम पेंशन गारंटी सहित 21 सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार को आयकर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। मांगों को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों ने नारेबाजी की।
विज्ञापन

आयकर राज पत्रित अधिकारी महासंघ सचिव अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि सातवें वेतन आयोग की विसंगतियां दूर की जाएं। मकान किराया भत्ता, ट्रांसपोर्ट भत्तों में वृद्धि की जाए। नई पेंशन योजना को समाप्त कर सभी कर्मचारियों और परिवारीजनों की पेंशन बहाल की जाए। सभी अनुबंधित और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित किया जाए। आयकर कर्मचारी महासंघ सचिव संतलाल चौरसिया ने कहा कि सरकारी विभागों में ठेकेदारी प्रथा को बंद किया जाए। खाली पदों को जल्द भरा जाए तथा पद सृजन पर लगी रोक हटाई जाए। आशुलिपिक, सहायकों एवं लिपिक संवर्ग को समान वेतन दिया जाए। आयकर कर्मचारी संघ सचिव अशोक कुमार कठेरिया ने कहा कि हमारी केंद्र सरकार से मांग है कि सभी विभागों में समान कार्य समान वेतन की नीति लागू की जाए। आयकर अधिकारी डीके सोनकर, मोहम्मद सलीम, आयकर निरीक्षक घनश्याम मिश्रा, रामजीलाल मीणा, प्रेमसिंह, विनोद कुमार, अमित ओमर, अमित वर्मा, देवराज सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रशांत कुमार, आशाराम, संतोष मिश्रा, हरीशचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें