फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंहदी चढ़ाने को उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़

Wed, 21 Oct 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहर्रम की सात तारीख को शहर में जगह-जगह जुलूस निकाले गए। देर रात तक मुस्लिम इलाकों में भारी चहलपहल रही। अलमों का जुलूस नालबंद चौराहे से निकाला गया। शाही बड़ा इमामबाड़ा पर मेंहदी के चढ़ाने का क्रम देर रात्रि तक चलता रहा। वहीं शिया यूथ कन्वेंशन की ओर से जुलूस निकाले गए।
विज्ञापन

सातवीं तारीख का जुलूस नालबंद चौराहा पर स्थित वैश्य ग्लास प्रांगण से शुरू हुआ। कई मोहल्लों में होता हुआ होते हुए जुलूस शीशग्रान स्थित दरगाह हजरत इमामुद्दीन शाह, फखरुद्दीन शाह पर जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान जगह-जगह लोगों कें लिए सबील लगाई गई। कहीं पर दूध, कहीं पर चार, तो कहीं पर कोल्डड्रिंक लोगों को पीने को मिली। इस मौके पर जिला मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष इकबालउद्दीन एडवोकेट, गुलाम समदानी मियां, सूफी अखलाक मियां, कमेटी के महासचिव अली बाबा, मोहम्मद परवेज, सूफी मुईनउद्दीन मियां, सुफी गुलाम हसनैन मियां, सूफी वकील मियां के अलावा नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह, सीओ सिटी राजेश चौधरी आदि अधिकारी मौजूद रहे।

वहीं जिला मोहर्रम कमेटी दक्षिणी क्षेत्र अध्यक्ष इकबाल हुसैन वारसी के नेतृत्व में मोहर्रम की सात तारीख का जुलूस नई बस्ती चौराहा से जगदंबा ग्लास कंपाउंड, बन्ने गली, मुश्ताक बिल्डिंग होता हुआ किशन पान वालों की दुकान पर समाप्त हुआ। कमेटी के सुहेल अब्बास व शानू वारसी ने तबर्रुक तकसीम किया। इस मौके पर अफजाल हुसैन, सलमान वारसी, पप्पन भाई, अयान हुसैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


शाही बड़ा इमामबाड़ा पर चढ़ाई गई मेंहदियां
ऐतिहासिक शाही बड़ा इमामबाड़ा में मोहर्रम की सातवीं तारीख को मेंहदी चढ़ाने वालों की भीड़ रही। मेंहदी चढ़ाने की शुरूआत शाही बड़ा इमामबाड़ा मोहर्रम कमेटी के जनरल सेक्रेटरी व शहर काजी सैय्यद शाह नियाज अली ने परंपरागत प्रथम मेंहदी को चढ़ाकर की। इमामबाड़ा के खास हुजरे में मौजूद मुगल कालीन अष्ट धातुओं से निर्मित अलमों को अकीदतमंदों की जियारत को रखा गया।  
सैय्यद जावेद अली, साजिद जफर, कमर, जफर आलम, कमर आलम, मेहराज, महमूद गुड्डन जमाल आदि शामिल थे। मोहर्रम इंतजामियां कमेटी की ओर से हिंदू मुस्लिम कौमी एकता के लिए कमेटी अध्यक्ष हसन ईसार रिजवी ने मेंहदी को चढ़ाया।

नौजवानों ने की सीनाजनी
शिया यूथ कन्वेंशन की ओर से हजरत कासिम की याद में मेंहदी का जुलूस मोहल्ला कोटला के जाफरिया इमाम बारगाह से निकाला गया। अंजुमन अब्बासिया के नौजवानों ने सीनाजनी कर हजरत इमाम हुसैन की शहादत को ताजा किया। जगह-जगह नौहाख्वानी की गई। जुलूस से पहले मजलिस को मौलाना जुहेर अब्बास खान ने खिताब किया। 22 अक्तूबर को अलम का जुलूस शाम को 8.30 बजे से शिया इमाम बारगाह मोहल्ला कोटला से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से शिया इमाम बारगाह पर समाप्त होगा। इस मौके पर मजहर नकवी, सनी जाफरी, लियाकत अली, वारिस अली, आदि ने की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें