फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्ज की राह में शहीद पुलिस कर्मियों को नमन

Wed, 21 Oct 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्तव्य का निर्वाह कर अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस के वीर शहीदों को बुधवार को पुलिस शहीद दिवस के उपलक्ष्य में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस की टुकड़ी ने शहीदों को गार्ड ऑफ आनर दिया गया।  
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस के अमर शहीदों को हर वर्ष की भांति पुलिस शहीद दिवस पर पुलिस लाइंस स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित श्रद्धांजलि दी गई। पुष्प चक्र अर्पित करने के बाद सभी अधिकारी एक पंक्ति में शहीद स्मारक के सामने खड़े रहे। पुलिस बैंड ने श्रद्धांजलि देने के लिए ‘लास्ट पोस्ट’ की धुन बजाई। शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखा। पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारियों ने सलामी दी। इसके बाद वीर नारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर एसपी पीयूष श्रीवास्तव, एसपी सिटी उदय शंकर सिंह, एसपी  देहात संजय यादव, सीओ सिटी राजेश चौधरी, सीओ सिरसागंज संजीव बाजपेयी आदि ने सलामी दी।
इन शहीदाें की पत्नियों को किया सम्मानित
पांच नवंबर 2014 को मथुरा की कोटवन चौकी पर बदमाशों से हुई मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से सिपाही सतीश यादव शहीद हो गए। उनकी पत्नी संध्या यादव सम्मानित किया। वहीं टीकरी थाना टूंडला 11 अप्रैल 2014 को गश्त के दौरान अलीगढ़ एक हादसा हुआ, जिसमें एचसीपी प्रेमचंद्र सिंह शहीद हो गए। उनकी पत्नी सुमन देवी निवासी रैपुरा थाना रामगढ़ को पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान शहीद जवान सतीश के पिता, भाई भूरी सिंह, बेटा हिमांशू, बेटी काव्यांश और नेहा मौजूद रहे। वहीं शहीद प्रेम चंद्र का बेटा जितेंद्र कुमार अपनी एक बहन के साथ मौजूद था। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को एसएसपी ने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सुसर के आंसू देख फफक पड़ी संध्या यादव
जब सतीश यादव की पत्नी संध्या यादव को सम्मानित किया जा रहा था, उस समय सतीश के वृद्ध पिता की आंखों से आंसू शुरू हो गए। इसे देखकर पास में खड़े पुलिस के जवानों ने आंसू पोंछने का काम किया। सतीश के पिता को सीने से लगाया। भावुक होकर पिता सलामी वाले स्थान पर पहुंच गए। सुसर के आंसुओं को देखकर सतीश की पत्नी संध्या भी फफक पड़ी। उन्हें अधिकारियों ने सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें