फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम में जल्द लागू की जाए स्वकर प्रणाली

Mon, 08 Jun 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित नगर निकायों की समीक्षा बैठक में डीएम ने कम राजस्व वसूली पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने नगर निगम को स्वकर प्रणाली लागू करते हुए 15 जून से 31 अगस्त तक वसूली का लक्ष्य हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम विजय किरन आनंद ने कहा है कि नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतें जल्द वसूली कर लक्ष्य पूरा करें, जो वसूली कर लक्ष्य पूरा नहीं करेंगे अथवा लापरवाही बरतेंगे, उनका वेतन रोकने के साथ विभागीय कार्यवाही की जएगी। उन्होंने कहा 20 जून तक हर हाल में शहर के सभी नाले व सीवर लाइनों की सफाई कार्य पूर्ण कर लिया जाए। इसमें कार्य में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने नगर आयुक्त को प्रत्येक सप्ताह कर निरीक्षकों की बैठक अनिवार्य रूप से लेने के निर्देश दिए।
डीएम ने एसडीएम शिकोहाबाद, जसराना व टूंडला को शनिवार एवं रविवार को अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाकर जांचकर यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सीवर व नाले की सफाई हो गई है या नहीं। वहीं सभी अधिशासी अधिकारी को संबंधित एसडीएम के साथ कूड़ा डालने के स्थल चिन्हित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने शहर का कूड़ा निर्धारित रैपुरा पर ही डालने के निर्देश अपर नगर आयुक्त को दिए। बैठक में एडीएम कर्मेंद्र सिंह, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार के अलावा सभी अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें