फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों के निर्माण को भाजपा ने दिया धरना

Mon, 08 Jun 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले की खराब सड़कों और अधूरे मार्गों को लेकर भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया। सपा पर जिले से सौतेला व्यवहार करने और जनता के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। भाजपा नेताओं ने सरकार एवं प्रशासन से अविलंब सड़क निर्माण की मांग की।
विज्ञापन

 भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद एसपी सिंह बघेल के नेतृत्व में सोमवार को  नारखी बछगांव चौराहा पर भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर पूर्व सांसद ने कहा कि प्रदेश की परिवारवादी सपा सरकार जनता के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत जिन मार्गों का निर्माण होना है, अधूरे पड़े है। इसके चलते ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है।  ठा. रघुवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत नारखी-पचोखरा मार्ग का निर्माण  होना है। इसलिए प्रदेश सरकार इस मार्ग का निर्माण कराने की सुध नहीं ले रही। जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी ने कहा कि प्रदेश सरकार केवल परिवार तक सीमित रह गई है।भाजपा नेता जगन सेठ ने कहा कि ओलावृष्टि और बरसात के चलते जहां प्रदेश का किसान बर्बाद हो गया। लेकिन धरती पुत्र के बेटे ने किसी किसान का दर्द नहीं समझा। इस दौरान पूर्व विधायक शिव सिंह चक, अधिवक्ता शैलेंद्र प्रताप सिंह चौहान, उदय प्रताप सिंह, आरडी सिंह चौहान, जगन सेठ, योगेश, दुष्यंत जादौन, दयाल बाबू, हनुमंत बघेल, पुष्पेंद्र गुप्ता, जयजीत पारासर, अवधेश पालीवाल आदि मौजूद थे। संचालन राजीव प्रियदर्शी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें