फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: उपडाकघर में हुए गबन के एक आरोपी की हालत बिगड़ी

Mon, 15 Dec 2025 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
जेल में तबीयत खराब होने के बाद जिला अस्पताल में आरोपी का होता उपचार। संवाद - फोटो : जेल में तबीयत खराब होने के बाद जिला अस्पताल में आरोपी का होता उपचार। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। टूंडला उप डाकघर में हुए 2.67 करोड़ के गबन के मामले में जेल भेजे गए एक आरोपी की हालत खराब हो गई। आरोपी को सांस लेने में दिक्कत होने पर जेल प्रशासन ने उपचार को सरकारी अस्पताल में भेज दिया। यहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

थाना टूंडला पुलिस ने डाकघर में हुए गबन के मामले में एक महिला सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार करके रविवार को जेल भेजा था। जेल भेजे गए सात आरोपियों में मोहम्दाबाद निवासी सौरभ की जेल में दाखिल होते ही हालत खराब हो गई। उसको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इसकी जानकारी जैसे ही जेल प्रशासन को हुई तो उसको तत्काल उपचार को जिला अस्पताल भेज दिया गया। जेल अधीक्षक अमित चौधरी ने बताया कि टूंडला पुलिस द्वारा डाकघर के गबन के मामले में सात आरोपियों को जेल भेजा गया था। जेल में दाखिल होने के बाद सौरभ नामक आरोपी को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इसके कारण उसे तत्काल उपचार को जिला अस्पताल भिजवा दिया था। वहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वह टीबी रोग का शिकार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें