समीक्षा बैठक करते सीडीओ। स्रोत: डीआईओ
- फोटो : समीक्षा बैठक करते सीडीओ। स्रोत: डीआईओ
फिरोजाबाद। आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में अनुपस्थित रहने पर एक्शईएन विद्युत, सीडीपीओ, जिला कृषि अधिकारी सहित कई अफसरों का वेतन काटने के आदेश दिए हैं। शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए हैं।
डीएम के निर्देश पर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में कई विभाग लापरवाही बरत रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा बैठक के दौरान अनुपस्थित रहने वाले जिला होमगार्ड कमांडेंट, एक्सईएन बिजली, सीडीपीओ,जिला कृषि अधिकारी,एआरएम रोडवेज, एआर कॉपरेटिव एवं एबीएसए का का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है। बैठक के दौरान सीडीओ ने सभी अधिकारियों को कहा कि जन शिकायतें किसी भी दशा में डिफाल्टर श्रेणी नहीं आनी चाहिए। सभी अधिकारी शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण कराएं।
पंचायतों में स्थापित कराएं डिजिटल पुस्तकालय-डीएम
फिरोजाबाद। डीएम रमेश रंजन ने अपने कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित करके कहा कि ग्राम पंचायतों में डिजिटल पुस्तकालयों की स्थापना कराई जाए। ग्रामीण अंचल के युवाओं, छात्रों एवं नागरिकों को गुणवत्ता पूर्ण पुस्तकें मुहैया कराने की हिदायत दी। इसमें पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग एवं विकास विभाग बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए इस काम को कराएं। ताकि डिजिटल इंडिया की झलक गांव-गांव दिखाई देनी चाहिए। इस दौरान सीडीओ शत्रोहन वैश्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। संवाद