फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पावर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन तक पहुंची शिकायत, अब जांच को आएंगे एमडी

Sat, 21 Jun 2025 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले की जनता को लगातार हो रही बिजली कटौती से राहत मिलती नहीं दिख रही है। 280 करोड़ की जिस रिमैप्ड योजना से उम्मीद थी, वहीं योजना गर्मी के बाद अब बारिश में भी जवाब दे रही है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक हर दिन बिजली सप्लाई बाधित हो रही है। नतीजा यह कि नागरिकों की नाराजगी अब शासन तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

विधायक मनीष असीजा ने शनिवार को पावर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन आशीष गोयल से जिले में विद्युत विभाग से लिखित शिकायत की है। एक दो दिन में ही एमडी जिले में जांच को आएंगे।
अमर उजाला में प्रकाशित विद्युत कटौती की खबरों को लेकर सदर विधायक मनीष असीजा ने यह मामला यूपी पावर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन डॉ. आशीष कुमार गोयल के पास रखा। विधायक ने फोन पर चेयरमैन से बातचीत कर जिले की खराब विद्युत व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह ठप है। जनता परेशान है। उन्होंने इस समस्या के निदान के लिए तकनीकी जांच की मांग की। चेयरमैन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पावर कॉर्पोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) को एक दो दिन में फिरोजाबाद भेजने का निर्देश दिया है। एमडी के सोमवार को जिले में आने की संभावना जताई जा रही है। उनके साथ तकनीकी टीम भी आएगी जो विद्युत तंत्र, सबस्टेशनों और फॉल्ट की बढ़ती घटनाओं की बारीकी से जांच करेगी। विद्युत विभाग के अधिकारी स्टाफ की कमी को समस्या की जड़ बता रहे हैं, लेकिन अब जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें