फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गर्मी में बुखार, डिहाइड्रेशन और पेट दर्द से लोग बेहाल

Sat, 21 Jun 2025 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सौ शैया अस्पताल में भर्ती मरीज। संवाद। - फोटो : परिजन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गर्मी और उमस का प्रकोप बढ़ने से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को मेडिकल कॉलेज में बुखार, डिहाइड्रेशन और पेट दर्द के मरीजों की संख्या में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। ओपीडी खुलते ही अस्पताल में मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। दोनों अस्पतालों में 1400 से अधिक मरीजों का इलाज किया गया। चिकित्सकों ने दवा के साथ-साथ सावधानी बरतने की भी सलाह दी है।
विज्ञापन



मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए चिकित्सकों को दोपहर 2 बजे के बाद भी ओपीडी में मरीजों को देखना पड़ रहा है। गर्मी और उमस का सबसे ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्गों पर देखा जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एलके गुप्ता ने बताया कि डिहाइड्रेशन के कारण बच्चों को हाथ-पैर में दर्द की शिकायत हो रही है। यह समस्या पिछले एक सप्ताह से लगातार बनी हुई है। बच्चे उल्टी, दस्त और पानी की कमी का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि बच्चों को खाली पेट न रखें, उन्हें सीधी धूप से बचाएं और शरीर में पानी की कमी न होने दें, इसके लिए नियमित रूप से तरल पदार्थ पिलाते रहें।



खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से बचें
मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. नवीन जैन ने सलाह दी कि खुले और गंदगी में बिकने वाले खाने-पीने की चीजों से बचें। इसके बजाय घर से नाश्ता और भोजन करके बाहर निकलें, सिर ढककर और चश्मा लगाकर निकलें। यदि आवश्यक न हो, तो दोपहर 12 से 4 बजे तक घर से बाहर न निकलें। स्वास्थ्य के लिए दाल, हरी सब्जी, रोटी, दही का सेवन करें। साथ ही, नींबू पानी, शिकंजी, छाछ, लस्सी, शरबत और नारियल पानी का सेवन भी लाभकारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें