फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: यौन उत्पीड़न मामले में विभागाध्यक्ष के बयान दर्ज करेगा महाविद्यालय प्रशासन

Tue, 06 May 2025 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


शिकोहाबाद। नारायण डिग्री कॉलेज में छात्राओं के उत्पीड़न के मामले में अब विभागाध्यक्ष को महाविद्यालय में अपने बयान दर्ज कराने हैं। बुधवार को उनका अवकाश समाप्त हो रहा है। उन्हें हर हाल में बृहस्पतिवार को महाविद्यालय पहुंचकर अपने बयान प्राचार्य के समक्ष दर्ज कराने होंगे। इसके लिए विभागाध्यक्ष को सूचित किया गया है।


महाविद्यालय में वर्ष 2024 में एमएससी द्वितीय सेमेस्टर की छात्राओं की शिकायत महाविद्यालय के समक्ष प्रकाश में आई थी। जिसके बाद वर्ष 2025 में जन्तु विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष पर एक गुमनाम पत्र के आधार पर संगीन आरोप लगे हैं। इस पत्र ने खलबली मचा दी है। पुलिस प्रशासन ने भी इस पत्र को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच के लिए प्राचार्य को बीते सोमवार को नोटिस दिया था। वहीं एक नोटिस महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया था। अब पुलिस को पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज कराने के लिए आने का इंतजार है। हालांकि मंगलवार को महाविद्यालय एवं पुलिस के पास कोई भी छात्रा अपने बयान दर्ज कराने नहीं पहुंची है, लेकिन अब महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. विजय कुमार भी इस मामले को लेकर गंभीर हो गए हैं। विभागाध्यक्ष का अवकाश बुधवार को समाप्त हो रहा है। प्राचार्य के अनुसार बृहस्पतिवार को विभागाध्यक्ष को हर हाल में महाविद्यालय में उपस्थित होना होगा। जहां उन्हें बयान दर्ज कराने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन






बुधवार को विभागाध्यक्ष के अवकाश का आखिरी दिन है। बृहस्पतिवार को हर हाल में उन्हें महाविद्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी है। जहां उनसे पूछताछ करते हुए इस मामले में उनके बयान भी दर्ज किए जाएंगे।



प्रो. विजय कुमार, प्राचार्य, एनडी कॉलेज, शिकोहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें