फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ग्लास म्यूजियम एवं ऑडिटोरियम का निर्माण दिसंबर तक कराएं पूरा

Tue, 06 May 2025 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
ग्लास म्यूजियम एवं ऑडिटोरियम का निरीक्षण के दौरान पूछताछ करते डीएम साथ में सीडीओ। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। डीएम रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ मंगलवार को सिविल लाइन में स्थित ग्लास म्यूजियम एवं ऑडिटोरियम के निर्माण कार्य की प्रगति को देखा। कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर करते हुए सख्त शब्दों में कहा कि पूरा प्रोजेक्ट किसी भी हालत में दिसंबर 2025 तक पूर्ण कराएं। अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि यहां श्रमिकों की संख्या तीन गुना बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब सरकार समय से पैसा दे रही है तो फिर काम में देरी क्यों की जा रही है। तीन दिन के अंदर मजदूरों की संख्या नहीं बढ़ाई तो कार्रवाई की जाएगी। कार्यों का निरीक्षण थर्ड पार्टी से कराया जाए। जिससे कार्य की गुणवत्ता की सही जानकारी हो सके। उन्होंने निर्माण कार्य में प्रयोग होेने वाली सामग्री का सैंपल नियमित भेजा जाए। ताकि गुणवत्तापूर्ण सामग्री का प्रयोग इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में हो सके। असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर (एपीएम) अनीश सिंह ने कहा कि 40 प्रतिशत के करीब काम हो गया है।
डीएम ने कहा कि स्थिति को देखकर तो यह लगता है कि 25 प्रतिशत ही काम हो सका है। इस दौरान सीडीओ शत्रोहन वैश्य, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी नृपेंद्र सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें