फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: 2021 की उत्तर पुस्तिका पर 2022 में परीक्षा देंगे परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी 2021 में आई उत्तर पुस्तिका पर वर्ष 2022 की परीक्षाएं देंगे। शासन से आदेश मिलने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बीते वर्ष की उत्तर-पुस्तिकाओं की सुधि लेना शुरू कर दिया है। बीते साल 82 हजार 669 परीक्षार्थियों के हिसाब से उत्तर-पुस्तिकाएं बोर्ड की ओर से भेजी गई थीं लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण परीक्षाएं आयोजित नहीं हो सकीं थीं।
विज्ञापन

जिले में वर्ष 2021 में हाईस्कूल एव इंटरमीडिएट के 82,669 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनके लिए चार लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं जनपद में आई थी। कोरोना के कारण परीक्षाएं न होने पर बीते साल की उत्तर-पुस्तिकाओं को पीडी जैन इंटर कॉलेज में रखावा दिया गया था। तीसरी लहर का पीक गुजरने के बाद विभाग बोर्ड परीक्षा कराने की तैयारियों में जुट गया है।
वर्ष 2022 में हाईस्कूल में 42254 जबकि इंटरमीडिएट में 38418 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पिछले साल की अपेक्षा परीक्षार्थियों की संख्या में इस वर्ष गिरावट आई है। ऐसे में विभाग को अतिरिक्त उत्तर-पुस्तिकाओं की जरूरत नहीं पडे़ेगी। उत्तर पुस्तिकाओं पर 2021 अंकित है। शासन से अनुमति मिलने के बाद इसे 2022 की परीक्षा में उपयोग किया जाएगा। डीआईओएस बालमुकुंद प्रसाद ने कहा कि 2021 में परीक्षा नहीं हो सकीं थीं लेकिन उत्तर-पुस्तिकाएं आ गई थी। बोर्ड से आदेश मिले हैं, 2022 की परीक्षा में बीते साल की उत्तर-पुस्तिकाओं का उपयोग किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें