फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 08 Aug 2025 07:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
फरिहा में पेड़ से शव उतारने के बाद जानकारी करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
रुपयों के लेनदेन पर हुआ था विवाद, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरिहा (फिरोजाबाद)। थाना फरिहा क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला। युवक की पहचान कौरारी सरहद गांव के अतुल के रूप में हुई है, जो गांव के ही एक युवक के कैंटर पर परिचालक का काम करता था। परिजनों ने हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है, और इसकी वजह पैसों का लेनदेन बताया है।
अतुल के पिता दिनेशचंद्र ने आरोप लगाया है कि अतुल की छह महीने की सैलरी बकाया थी। बृहस्पतिवार शाम वह अपनी बकाया सैलरी लेने कैंटर मालिक के घर गया था, जहां उसका विवाद हुआ। विवाद के बाद अतुल घर लौट आया था, लेकिन कुछ देर बाद कैंटर मालिक और अन्य लोग उसे हिसाब करने की बात कहकर घर से बुलाकर ले गए।
विज्ञापन


रातभर अतुल घर वापस नहीं आया, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश की। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव कैंटर मालिक के खेत में एक पेड़ से लटका हुआ देखा। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुँचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

अतुल के पिता ने आरोप लगाया है कि विपक्षियों ने उसकी हत्या करने के बाद शव को पेड़ से लटका दिया। पुलिस ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें