फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चूड़ी गोदाम संचालक की सिर में चोट लगने से हुई थी मौत

Mon, 10 Aug 2026 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में स्टेशन रोड तिकोनिया स्थित इंडियन ग्लास फैक्ट्री में रविवार को मिले चूड़ी गोदाम संचालक के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराके परिजन को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोदाम संचालक की मौत का कारण सिर में चोट लगना आया है। मामले में सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

थाना दक्षिण क्षेत्र के स्टेशन रोड तिकोनियां स्थित इंडियन ग्लास फैक्ट्री में रविवार सुबह कारखाने की पॉट भट्टी के पास शव मिला था। देर शाम उसकी शिनाख्त थाना दक्षिण की नई बस्ती निवासी इंद्र कुमार गुप्ता (73) के रूप में हुई थी। शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने परिजन से भी पूछताछ की।
बेटे अनुज ने बताया कि 8 अगस्त की शाम को जलेसर रोड स्थित काली मंदिर जाने को निकले थे। इसके बाद वापस नहीं लौटे। थाना प्रभारी दक्षिण योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि चूड़ी गोदाम संचालक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने के कारण मौत होना आया है। आशंका है कि वह कहीं गिरने के कारण चोट लग गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें