फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कांशीराम कॉलोनी में हुए हत्याकांड में 8 साल बाद आया फैसला, पति समेत तीनों आरोपी बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना नारखी की कांशीराम कॉलोनी पचवान में 6 जून 2018 को हुई महिला रानी की मौत के चर्चित मामले में एडीजे कोर्ट ने मृतका के पति मनोज, देवर मनीष और ससुर नेत्रपाल को बरी कर दिया।
विज्ञापन

मृतका के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि शराब के नशे में धुत होकर पति, देवर और ससुर ने रानी को छत से नीचे फेंक दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। अदालत में जब सुनवाई शुरू हुई तो मृतका के दो छोटे बेटों और खुद वादी (मृतका के पिता) के बयानों ने केस की पूरी सच्चाई सामने रख दी। बेटों ने कोर्ट में बताया कि घटना के वक्त पिता व अन्य लोग काम पर थे और मां हैंडपंप से पानी लेकर आते समय सीढ़ी से फिसल गई थीं। मेडिकल रिपोर्ट में भी सिर में आई चोटों से मौत की पुष्टि हुई, जो गिरने की वजह से लगी थीं। न्यायालय ने अभियोजन पक्ष के दावों को कमजोर मानते हुए तीनों आरोपियों को बेगुनाह करार देकर बरी करने का आदेश सुनाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें