फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1542 लाभार्थियों को खातों में जल्द पहुंचेगी आवास निर्माण की घनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत जिले की 1542 लाभार्थियों के बैंक एकाउंट में आवास निर्माण की धनराशि शीघ्र ही पहुंचेगी। डीएम चंद्र विजय सिंह से अनुमोदन मिलने के साथ विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। विभाग ने इसके साथ ही जीओ टैगिंग कराने के साथ नए पात्रों की जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव एवं कोरोना संक्रमण के चलते अधिकांश सरकारी कामकाज की गति धीमी पड़ गई थी। डीएम चंद्र विजय सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना के 1542 लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए धनराशि देने के लिए अपनी ओर से अनुमोदन कर दिया है। अब इन पात्रों के बैंक एकाउंट में आवास निर्माण की धनराशि शीघ्र ही पहुंचेगी। परियोजना निदेशक डूडा सुभाष वीर सिंह राजपूत ने बताया कि जिलाधिकारी से अनुमोदन मिलने के साथ 451 लाभार्थियों को 50 हजार रुपया की प्रथम किश्त, 218 को द्वितीय किश्त डेढ़ लाख रुपया तथा 873 को आवास फाइनल कराने को 50 हजार की तृतीय किश्त जारी कर दी है।
विज्ञापन

कितने पात्रों को मिली कौन सी किश्त...
प्रथम किश्त 451
द्वितीय किश्त 218
तृतीय किश्त 873
-------------------------------
कुल 1542
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें